मार्च में ही 41 के पार पहुंचा तापमान, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

मार्च में ही राजस्थान का तापमान 41 के पार चला गया है। जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अभी से लू के थपेड़े चल रहे हैं। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित तमाम जिलों में गर्मी अभी से परेशान करने लगी है।

उधर, मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) शाम से 27 मार्च तक प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे कुछ इलाकों में मामूली बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

बाड़मेर सबसे गर्म रहा सोमवार को (24 मार्च) को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। बाड़मेर जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश का मौसम ड्राय रहने के साथ ही सीमावर्ती जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

जयपुर में साफ रहा मौसम प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकांश शहरों में तेज धूप रही। जयपुर में सोमवार को तेज धूप के साथ दिनभर आसमान साफ रहा। इससे दिन में अधिकतम तापमान बढ़कर 36.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही जालोर में भी तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। जैसलमेर में तापमान 40, डूंगरपुर में 39, बीकानेर में 39.4, जोधपुर में 39.3, चित्तौड़गढ़ में 39.2 और कोटा में 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 48 घंटों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम ड्राय रहेगा। आज शाम से 27 मार्च तक प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा का दौर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अगले 48 घंटों में एक बार फिर मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post