वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु अग्रिम कर जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि तक कर जमा न करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जिला परिवहन कार्यालय में दो विशेष उडनदस्तों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा कर जमा नहीं करवाने वाले वाहनों से कर वसूल कार्यवाही की जा रही है। विलंब से कर भुगतान की स्थिति में वाहन जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।
जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन ने बताया कि कर जमा न करने के कारण अब तक जिले में 60 से अधिक वाहन जब्त किए जा चुके है। अब तक 1000 वाहन स्वामियों ने कर का भुगतान किया है। वहीं 400 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है, जिनके विरुद्ध शीघ्र ही जब्ती की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। विभाग द्वारा 31 मार्च 2025 तक सतत प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है।
Post a Comment