झालरापाटन के नेशनल हाईवे 52 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।रामगंजमंडी के हिरयाखेड़ी निवासी करण वाल्मीकि की तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई।
हादसे में करण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल करण को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया और झालरापाटन पुलिस व परिजनों को सूचित किया।बपरिजनों ने बताया कि करण की सगाई तीन धार में हुई थी और वह अपने ससुराल मिलने जा रहा था। सोमवार सुबह 11 बजे मृतक के पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
Post a Comment