झालावाड़: धार्मिक कार्यक्रमों में चेन स्नैचिंग, महिलाओं के इंटरस्टेट गेंग का पर्दाफाश

 झालरापाटन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महिलाओं के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लग्जरी कारों में बैठकर, खासतौर पर धार्मिक कार्यक्रमों को अपना निशाना बनाते हुए महिलाओं के गले से चेन खींचने की वारदातों को अंजाम देती थी। इस ग्रुप की महिलाओं द्वारा बीते दिनों झालरापाटन के आनंदधाम मंदिर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम और भगवान द्वारकाधीश की परिक्रमा के दौरान बड़ी तादाद में चेन स्नेचिंग की गई थी। तभी से झालरापाटन पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। द्वारकाधीश मंदिर और आनंद धाम मंदिर में हुई वारदातों को लेकर पुलिस लगातार मामले में छानबीन कर रही थी। 

ऐसे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान मध्यप्रदेश के मनासा के गांव हाड़ी पिपली निवासी महिलाओं के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और 10 दिनों तक लगातार पूरे मामले में निगरानी की। पुलिस टीम को पता लगा कि धार मध्यप्रदेश के धार में एक बड़ा धार्मिक आयोजन हो रहा है। जिसमें महिलाएं वारदात करने पहुंचेंगी। पुलिस की सूचना सही निकली और महिलाएं धार के लिए अपनी लग्जरी कारों के माध्यम से रवाना हुई। जहां पर पुलिस की टीम भी उनके पीछे पहुंची और महिलाओं को हिरासत में ले लिया। महिलाएं पहले तो लगातार इंकार करती रही, लेकिन जब उनको सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। तब उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post