रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो नहीं मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ

भवानीमंडी: अगर आप एक किसान है और आपने वर्तमान में चल रहे हैं फार्मर रजिस्ट्री कैंपों में अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा कर प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है तो आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि सहित कई सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ सकता है, भवानी मंडी उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण राज्य में पिछले दो माह से शिविरों का आयोजन किया जाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है, इसी के अंतर्गत उपखंड भवानी मंडी में भी सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग दिवसों में शिविर का आयोजन किया जाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया है, इसके अलावा शिविरों में शेष रहे किसानों का घर-घर जाकर फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य संपन्न करवाया गया है, इसके बावजूद भी किसानों द्वारा रुचि नहीं लेने से अभी भी कई किसान फार्मर रजिस्ट्री के कार्य से वंचित है, इसके लिए अब कार्यक्रम के अंतिम दौर में कम रजिस्ट्रेशन वाली ग्राम पंचायत घटोद, गुराडिया जोगा,भीलवाड़ी, मिश्रौली, कुंडीखेड़ा, करावन व पगारिया के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 24 व 25 मार्च को एक बार ओर फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी श्रद्धा को मैंने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वह वर्तमान में मिल रहे प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का निरंतर लाभ प्राप्त करते रहने के लिए अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन अवश्य करवायें।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post