भवानीमंडी: पेयजल बिलो की वसूली के सम्बंध में नगर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल नागेश्वर उन्हेल में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल से मिला। ज्ञापन सौंपकर बताया कि भवानीमंडी शहर में पेयजल को लेकर जलदाय विभाग द्वारा जो मनमानी तरीके से बिल जनता को दिए जा रहे। वह न्यायोचित नही है।
उसको लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया के नेतृत्व में पूर्व मंत्री धारीवाल से चर्चा करते हुवे राज्य सरकार की नीति की घोर निंदा की। इस दौरान पीसीसी सदस्य राजेंद्र सांखला, भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार, डग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष आनन्द काला, पार्षद राहुल बोहरा, पूर्व चेयरमैन रामगंज मंडी हुकम बाफना, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, नगर प्रवक्ता मानसिंह जुझारू, महेंद्र विजयवर्गीय, संजय जैन, राजू शर्मा, सोनू जैन आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment