लायंस क्लब रायल का सेवा गतिविधी कार्यक्रम; होली पर्व पर बंदियों को मिठाई वितरण व पक्षियों को दाना डाला

भवानीमंडी : लायंस क्लब रायल भवानी मंडी के तत्वावधान में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा होली के पावन पर्व पर उप कारागृह में बंदियों को मिठाई वितरण की गई। एवं गो माता को हरा चारा खिलाया गया व पक्षियों को दाना डाला गया लायंस क्लब ने सेवा गतिविधियों के तहत होली पर ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था। क्लब के ज़ोन चैयरमेन कृष्ण कुमार राठी ने उप कारागृह के जेलर साहब को माला व ओपंढा पहनाकर स्वागत किया।

लायंस क्लब पी आर ओ अख्तर अली ने जानकारी दी । क्लब अध्यक्ष कालु लाल सालेचा ने कैदियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में अच्छे कार्य करने एवं अच्छा आचरण रखना चाहिए , उन्होंने सभी कैदियों को होली की शुभकामनाएं दी और प्राथना की, कि आप सब लोग जल्दी से जल्दी अपने घर वालों से मिले।

इस अवसर पर उपस्थित, ज़ोन चैयरमेन कृष्ण कुमार राठी, क्लब अध्यक्ष एम जे एफ लायन कालु लाल सालेचा,पी आर ओ लायन अख्तर अली, लायन गणेश सालेचा, लायन मनिष सालेचा, लायन दामोदर शुक्ला,अभय कुमार चौरड़िया, आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post