उज्जैन पहुंचे एक्टर अर्जुन रामपाल, किए महाकाल मंदिर के दर्शन, भस्म आरती में भी हुए शामिल

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा, " जैसा सुना था उससे कहीं अधिक यहां देखने को मिला है." अर्जुन रामपाल आज पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन आए थे.


फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल आज सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन में कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती के दर्शन करने पहुंचे. अर्जुन ने भस्म आरती में बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी नजर आए. महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आकाश गुरु ने बताया कि फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने आज लगभग 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन नंदी हॉल से किया.

पहली बार करने आए थे दर्शन

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल ने मीडिया से कहा, ” जैसा सुना था उससे कहीं अधिक यहां देखने को मिला है. बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन कर में धन्य हो गया. भस्म आरती ईश्वर से मनुष्य का साक्षात्कार है, जिसे देखकर और यहां होने वाली मंगल ध्वनि से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है. मैंने बाबा महाकाल से मनोकामना की है इस मनोकामना के पूर्ण होते ही मैं जल्द से जल्द फिर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आऊंगा.आपने अपनी आने वाली फिल्म और प्रोजेक्ट के बारे में मीडिया से कोई चर्चा नहीं कि वह जय श्री महाकाल बोलकर आगे की और बढ़ चले.” बताया जाता है कि अर्जुन रामपाल आज पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन आए थे.

2001 से हुई थी करियर की शुरुआत

एक्टर अर्जुन रामपाल ने साल 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इससे पहले वह मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमा चुके थे. उन्होंने डिजाइनर रोहित बल ने दिल्ली की एक पार्टी में स्पॉट करने के बाद मौका दिया था. इसके बाद उन्हें ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ नाम की पहली फिल्म मिली, पर यह फ्लॉप रही.



0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post