झालावाड़: महाराणा सांगा पर विवादित,राजपूत समाज और हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

 झालावाड़ समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा सांगा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। झालावाड़ में राजपूत समाज और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि सांसद सुमन की टिप्पणी न केवल राजपूत समाज बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। महाराणा सांगा भारत के स्वाभिमान, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं। 

उनकी गौरवशाली गाथा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि सांसद सुमन की संसद सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जाए। उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज के लोगों का कहना है कि ऐसी टिप्पणियां समाज में वैमनस्य और द्वेष फैलाती हैं। भविष्य में कोई भी राष्ट्र के वीर महापुरुषों के सम्मान को ठेस न पहुंचा सके, इसलिए कड़ी कार्रवाई जरूरी है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post