चाकसू में शीतला माता को ठंडे पकवानों का लगाया भोग, सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर: चाकसू की शील डूंगरी स्थित शीतला माता मंदिर में लक्खी मेला गुरुवार शाम से शुरू हो गया। मेला शुक्रवार शाम तक चलेगा। दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन किए। साथ ही श्रद्धालुओं ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

मेला परिसर में सभी समाजों की लगभग 50 धर्मशालाएं बनी हुई हैं। जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दूर-दराज से आए रिश्तेदार एक-दूसरे से मिल रहे हैं। मेला परिसर में खिलौने, कृषि उपकरण, घरेलू सामान और खाद्य पदार्थों की दुकानें लगी हैं। महिला श्रृंगार सामग्री की सैकड़ों दुकानें भी मौजूद हैं। मनोरंजन के विभिन्न साधन भी उपलब्ध हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात चाकसू एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 50 सादी वर्दी में जवान भी तैनात किए जाएंगे। मेला परिसर की हर गतिविधि पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था के तहत कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद है। टोंक से जयपुर और टोंक की तरफ से आने वाले सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों को मेला परिसर से पहले बनी पार्किंग में रोका जा रहा है।



0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post