IIT बाबा के साथ मारपीट, नोएडा में बोले- TV इंटरव्यू में पहले मुझे पीटा, फिर कमरे में बंद किया

IIT बाबा और धर्मगुरूओ के बीच बहस
महाकुंभ में IIT बाबा के नाम से फेमस अभय सिंह के साथ नोएडा में मारपीट हुई। IIT बाबा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर घटना की जानकारी दी। कहा- पहले मुझे पीटा, फिर कमरे में बंद कर दिया. आईआईटी बाबा नोएडा में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में गए थे। वहां उनके साथ बदसलूकी और मारपीट हुई। इसके बाद नोएडा सेक्टर-26 पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर का वापस भेजा।

IIT बाबा ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर अपलोड की वीडियो
भगवाधारी लोगों ने News Nation न्यूजरूम में आकर की मारपीट

IIT बाबा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पूरी घटना बताई। IIT बाबा ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा- मुझे डिबेट के लिए बुलाया गया था। इस दौरान बाहर से आए कुछ भगवाधारी लोगों ने न्यूजरूम में आकर मेरे साथ हाथापाई की। एक व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से भी हमला किया। बाद में मुझे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह मैं बचकर बाहर निकला हूं।

NEWS NATION का विवादित इंटरव्यू जो चर्चित है देखिए

पुलिस को दी गई IIT बाबा की शिकायत पढ़िए


जूना अखाड़ा ने आईआईटी बाबा को निकाला था

गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के साथ आईआईटी बाबा महाकुंभ में गए थे। कुछ समय बाद उन्होंने अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद महाकुंभ में जूना अखाड़े के शिविर से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था। अखाड़े के प्रवक्ता ने उन्हें 'पढ़ा-लिखा पागल' बताया।

अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा- अभय सिंह का कृत्य गुरु-शिष्य परंपरा और संन्यास के खिलाफ है। उसने अपने गुरु को अपशब्द कहे हैं। अभय सिंह साधु नहीं है। वह लखनऊ से ऐसे ही यहां आ गए और स्वयंभू साधु बनकर घूम रहा था। आईआईटी बाबा पर अखाड़े की छावनी और उसके आसपास आने पर रोक लगा दी गई।



0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post