जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में भिड़ंत, चलीं लाठियां, वीडियो हुवा वायरल!

रतलाम के चिकलाना गांव में सरकारी जमीन के सौदे को लेकर दो चचेरे भाइयों के परिवारों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो शनिवार सुबह सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों परिवार के बीच जमकर लाठियां चली।

जानकारी के अनुसार, सरकारी भूमि पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसी जमीन के एक भूखंड को लेकर चचेरे भाई विकास चौहान और राहुल चौहान के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस भूखंड पर अरविंद चौहान का अवैध कब्जा था, जिसे विकास चौहान ने खरीद लिया।

वहीं, राहुल चौहान भी उसी जमीन को खरीदना चाहता था, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और लाठियां चलने लगीं। महिलाओं की चीख-पुकार के बीच आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पुलिस ने किया क्रॉस केस दर्ज: कालूखेड़ा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

सरपंच प्रतिनिधि बोले-गोचर भूमि पर बढ़ रहे अवैध कब्जे: ग्राम चिकलाना सरपंच प्रतिनिधि गट्टू सिंह चंद्रावत ने बताया कि गांव में गोचर भूमि पर कई अवैध कब्जे हो चुके हैं। प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण आए दिन जमीन विवाद के चलते झगड़े और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post