मार्च के शुरुआती 4 दिन बढ़ेगा तापमान, फरवरी के आखिरी दिन 35 डिग्री रहा पारा

इंदौर: इस बार फरवरी के आखिरी चार दिन मौसम काफी गर्म रहा। इस दौरान लगातार तापमान बढ़ा और आखिरी दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज से मार्च माह शुरू हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि माह के शुरुआती चार दिन मौसम गर्म ही रहेगा। फिर मौसम बदलेगा। पिछले साल 1 मार्च को हल्की बारिश हुई थी।

दरअसल इंदौर में फाल्गुन माह का समय ठंड से गर्मी के मौसम में परिवर्तन का समय होता है। इस माह में तापमान रोज बढ़ता जाता है। इस दौरान सतही हवाएं हल्की और दिशा में परिवर्तनशील होती हैं। उत्तर भारत से होकर जाने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से कभी-कभी बादल भी छा जाते हैं। कभी-कभी दोपहर बाद हवाएं तेज हो जाती है। इस माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर बहुत ज्यादा होता है। माह के अंत तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post