कोटा: शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में मकान में एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है। उसका चेहरा बिगड़ा हुआ था और खून निकल रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। फ़िलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
मृतक व्यक्ति किशोर (53) खारी बावड़ी इलाके में रहता था। वो अविवाहित था। मकान में अकेला ही रहता था। प्राइवेट काम व मजदूरी करता था।
भांजे आकाश ने बताया कि देर रात 12 बजे करीब उसकी दीदी के पास किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने मामा की हालत के बारे में बताया। मामा अक्सर शराब पीते थे। इस कारण सुबह जाकर देखा तो वो मकान में अचेत पड़े थे। उनके चेहरा बिगड़ा हुआ था, खुन निकल रहा था। एक उंगली पर हल्का से कट लगा हुआ था,वहां से हल्का खून दिख रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पहले पुलिस की ट्रेकर आई। बाद में थाने की पुलिस पहुंची। डेड बॉडी को हॉस्पिटल लाए। आकाश ने बताया कि मामा के खारी बावड़ी इलाके में दो मकान है। कोई महिला मकान हड़पना चाहती है। ये बात मामा ने एक महीने पहले बताई थी। उन्हें अंदेशा है कि मामा के साथ कुछ गलत हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
रेलवे कॉलोनो थाना ASI अब्दुल लतीफ ने बताया कि मृतक के जीजा राजू ने बताया कि किशोरी लाल शराब पीता था। आज वो सीढ़ियों के पास मुंह के बल पड़ा हुआ था। जिसे उठाकर कमरें में ले गया। किशोरी लाल के घर पर बहुत सारी शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई थी। मौत के कारणों की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment