'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान,550 लीटर मैंगो फ्रेश जूस किया सीज,स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही

झालावाड़: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गर्मी के मौसम को देखते हुए पेय पदार्थ की मांग बढ़ने के कारण जांच के दौरान मिलावट का संदेह होने पर 550 लीटर मैंगो फ्रेश जूस माझी ब्रांड नमूना लेकर सीज किया गया है। खाद्य सुरक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया की गर्मी के मौसम को देखते हुए पेय पदार्थ की मांग बढ़ने के कारण खाद्य सुरक्षा दल द्वारा झालरापाटन में निरीक्षण के दौरान मेसर्स लक्ष्या एंटरप्राइजेज सुभाष नगर से मैंगो फ्रेश जूस माझी ब्रांड का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नमूना लेकर शेष बचे हुए 550 लीटर को सीज कर खाद कारोबार कर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीएस गुर्जर द्वारा निरीक्षण के दौरान 500 एमएल एवं 200 एमएल की मूल पैक पेट बॉटल रखी हुई पाई गई। जो जे बी प्रोडक्ट कोटा के नाम से निर्मित है। जिस पर खाद अनुज्ञा पत्र संख्या अंकित नहीं है। निर्माता का पूर्ण पता भी अंकित नहीं है। जिसमें मिलावट का संदेह होने पर नमूना लेकर खाद्य कारोबारकरता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सीज किये गये जूस को खाद्य पदार्थ को निर्माता विक्रय नहीं कर सकेगा। साथ ही टीम द्वारा संपर्क पोर्टल शिकायत पर प्राप्त शिकायत के संदर्भ में मेहता बेकरी अकलेरा से पनीर एवं महाकाल डेयरी से भैंस के दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया है। सभी नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्रयोगशाला कोटा में भिजवाए जाएंगे। जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post