अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई, जिस व्यक्ति पर मृतक के परिजनों ने हत्या का शक जताया है, वह फिलहाल फरार है। मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को दी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में अधिक जानकारी देते हुए बकानी थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर किसी व्यक्ति के गंभीर घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी की तो व्यक्ति की पहचान दिन्या खेड़ी निवासी 48 वर्षीय रामबाबू पुत्र कन्हैयालाल मीणा के रूप में हुई।
पुलिस एवं परिजन रामबाबू को लेकर झालावाड़ के एसआर जी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है और जिस व्यक्ति पर परिजनों ने हत्या का शक जताया है। उसको तलाश किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने राजपुरा गांव निवासी मोहनलाल बैरागी पर शंका जताई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। अवैध संबंध को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।
Post a Comment