झालावाड़: जिले के लिए राहत देने वाली खबर यह है कि जिले में बरसों पुरानी तमन्ना थी, कि झालावाड़ जिला राजस्थान के उन जगह में शामिल हो। जहा से लोग हवाई सफर कर सके। इसके लिए पूर्व सीएम राजे ने काफी प्रयास किए और कोलाना हवाई पट्टी को इस काबिल बनवाया कि यहां कोई भी प्लेन आसानी से उतर सकता है। उतरी भारत की तीसरी हवाई पट्टी में कोलोना हवाई पट्टी शामिल है।
इसकी शुरुवात जल्द होने जा रही है। इसके लिए अब कोलाना हवाई पट्टी पर प्लेन उतरने की तैयारी पूरी हो गई है। 12 अप्रैल दोपहर 3 बजे यहां प्लेन उतरेगा, जो दिल्ली से आयेगा। 16 सीटर डबल इंजन प्लेन कोलाना हवाई पट्टी से राजे ओर सांसद दुष्यन्त सिंह को लेकर जाएगा। इसके साथ ही अन्य लोग भी इस पहली हवाई यात्रा का सफर करेंगे और इसकी विधिवत रूप में शुरुवात हो जाएगी। इसी बात की खबर से लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोगों की बरसों पुरानी तमन्ना पूरी होगी और जल्द यहां से अन्य राज्यों में हवाई सफर भी शुरू होगा।
Post a Comment