थाना परिसर में सी.एल.जी सदस्यों की मीटिंग ली गई जिसमें सी.एल.जी. सदस्य / महिला सुरक्षा सखी/ ग्राम रक्षक व कस्बे के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए। जिसमें हिम्मतगढ़ व माथनियां में पुलिस चौकी खोलने की मांग व कस्बे में यातायात की समस्या के बारे में अवगत कराया। महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित सदस्यों से पुलिस के साथ जुडाव रखने, साम्प्रदायिक गतिविधियों के संबंध में सहयोग करने एवं अप्रिय घटनाओं से संबंधित सूचनायें पुलिस को देने हेतु अपील की गई।
साथ ही थाना रायपुर के पुलिस जाप्ते की सम्पर्क सभा लेकर उनकी समस्याएं सुनी गई। पुलिस जाप्ते को नये कानूनों के बारे में अपडेट रहने, पूर्ण अनुशासन व कुशलतापूर्वक अपना कर्त्तव्य निवर्हन करने, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, आमजन के साथ बेहतर व्यवहार करने एवं तनावमुक्त रहने हेतु निर्देशित किया गया। उसके बाद पुलिस थाना परिसर में पौधरोपण किया गया।


Post a Comment