गौवंश परिवहन में नियम विपरीत स्वीकृत का विरोध, विरोध प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन


झालावाड़: गौ तस्करों को गौवंश परिवहन के नियमों के विपरीत दी गई स्वीकृत की जांच करने को लेकर मिनी सचिवालय में विरोध प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान गोवंशीय पशु वध का प्रतिशत और अस्थाई प्रजनन या निर्यात का विनियम अधिनियम 1995 के प्रावधानों को तात्पर्य विधिवत जांच किए बिना मिली भगत कर बलदेव पशु मेला मेड़ता जिला नागौर से 400 गोवंश को 52 ट्रकों में भरकर पुलिस सुरक्षा में कत्ल खाने जाने वाले गोवंश को बांसवाड़ा में गोपाल परिवार संघ वागड़ में बने वृंदावन व अन्य सभी गौ सेवा संगठनों, गौरक्षा दलों द्वारा रोका गया, इसे बांसवाड़ा जिले की गौशालाओं को संप्रेषण के लिए वितरण किया गया। 

ट्रक में बिना चारा पानी एवं विभागीय नोम्स के विपरीत ठूंस- ठूंस कर भरने से 3 गोवंश की मृत्यु भी हो गई। इस घटना से प्रदेश की समस्त जनता, समस्त संत समाज एवं गौशाला संचालक स्तब्ध है। गोवंश को रोककर ट्रक से खाली कराया। इस पूरे प्रकरण में गृह विभाग गोवंश विक्रय एवं परिवहन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की स्पष्ट मिली भगत है। गौतस्कर के कथन को बिना जांच सही मानकर पुलिस सुरक्षा में परिवहन की स्वीकृति देना न केवल अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही है, बल्कि प्रदेश की जनता एवं कानून के साथ धोखा है। पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post