झालावाड़:बकानी स्टेट हाइवे 119 पर गरवाडा गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल चालक ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हो गया जिसे108 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी बकानी लाया गया। जहा अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। घायल के परिजनों से डॉ द्वारा ड्यूटी के दौरान पैसे मांगने और लापरवाही करने के आरोप लगे है। जिसको लेकर सुबह से ही समाज के लोग सहित कांग्रेस के नेता धरने पर बैठे रहे। करीब 3 घंटे तक धरने पर बैठने के बाद क्षेत्रीय
विधायक सुरेश गुर्जर मोके पर पहुचे और मामले को संज्ञान मे लेते हुए सम्बंधित डॉ को बुलाया तो डॉ मृत्युजय मण्डल ने पैसे लेना स्वीकार किया। बाद में घटना की जानकारी उच्च अधिकारीयों को दी गई। इस दौरान मोके पर उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण पहुचे और ग्रामीणों से समझाइश की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने लापरवाह कार्मिको के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बाद में उपखण्ड अधिकारी द्वारा मामले की पूरी जानकारी की गई तो बताया गया की ड्यूटी डॉ अभिषेक बंसल की थी और ड्यूटी मृत्युजय मंडल कर रहे थे।
तो मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर अभिषेक बंसल को एपीओ और डॉ मृत्युजय मंडल को 150 रूपये फीस लेने पर चार्जशीट देने की बात पर ग्रामीण माने और शव को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। इस दौरान एसडीएम को घटना की जानकारी नहीं देने पर थानाधिकारी और तहसीलदार को फटकार लगाई।बीसीएमओ को व्यवस्था सुचारु कर कमिया दुरस्त करने के आदेश दिए गए।
Post a Comment