भवानीमंडी: विद्यार्थियों को आरटीएम मिल का शैक्षिक भ्रमण,औद्योगिक व वैज्ञानिक परिवेश से कराया परिचित

भवानीमंडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डीखेड़ा के कक्षा 6 से 8 तक के 40 विद्यार्थियों को राजस्थान टैक्सटाइल मिल का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। प्रधानाचार्य पीरूलाल हरोकी ने बताया कि सरकार की योजना अनुसार विद्यार्थियों को आसपास के औद्योगिक व वैज्ञानिक परिवेश से परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को राजस्थान टैक्सटाइल मिल भवानीमंडी में अवलोकन कराया गया। 

जहां बच्चों ने कपास से धागे बनने की प्रक्रिया नजदीक से देखी। मिल के सभी डिपार्टमेंट जैसे जीनिंग, थ्रेडिंग, पैकेजिंग, सेफ्टी, मैनेजिंग आदि के बारे में मिल अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थी बहुत उत्सुक व खुश दिखाई दिए। बच्चों को दिनभर भ्रमण करवा कर पूर्ण सुरक्षा के साथ सांयकाल घर पहुंचाया गया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post