विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण,पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे व सांसद दुष्यन्त मौजूद

झालावाड़: पूर्व मुख्यमंत्री व झालरापाटन विधानसभा की विधायक वसुन्धरा राजे एवं झालावाड़- बारां लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह ने बुधवार को राजमाता श्रीमंत विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा का विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल में अनावरण किया। इस दौरान जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ भानपुरा पीठ की उपस्थिति में कायावर्नेश्वर वेद विद्यापीठ पाठशाला क्यासरा डग के आचार्य पंडित बालमुकुंद व्यास एवं वैदिक बटुक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से प्रतिमा का अनावरण करवाया गया।

अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय खेल संकुल द्वारा अब तक कई प्रतिभाओं को तैयार किया गया है। जिन्होंने खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने राजमाता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमें जो सिखाया उसका ऋण हम नहीं चुका सकते हैं। उन्होंने सिखाया था कि लोगो को प्यार देना है। तब ख़ुद ही देखना लोग तुमसे जुड़ते जाएगे और एक विशाल परिवार बनता जाएगा। उन्होंने कहा था कि काम करने में विश्वास करो, जब तुम लोगो के फैले हुए हाथों में कुछ रखोगे, तब अच्छा लगेगा। उन्होंने इस अवसर पर राजदादी को भी याद किया।

वही कहा कि इस खेल संकुल में अंतर्राष्ट्रीय मैच हो सकते हैं। पहले भी यहां बड़े-बड़े खिलाड़ी खेल कर गए हैं। इसकी पहचान को ऊँचाई तक पहुंचाने का काम करेंगे। राजस्थान रॉयल्स टीम की प्रशिक्षण अकादमी की भी यहा शुरूआत करने के प्रयास जारी हैं। मैं झालावाड़ को आगे बढाने में कोई कसर नहीं छोड़ूँगी। इस दौरान झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यन्त सिंह ने नानी माँ राजमाता को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को सभी के साथ साझा किया। उनकी स्मृति में बना यह खेल संकुल लोगों को फिट रहने एवं खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए एक नींव का पत्थर साबित हो रहा है। इस दौरान स्वागत भाषण में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खेल संकुल की स्थापना से लेकर यहां आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा की आज हमारे झालावाड़ को राजमाता के रूप में माँ मिली हैं। हम राजमाता और वसुन्धरा राजे के सपनो को साकार करने का पूरा प्रयास करेंगे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post