हनुमान भक्त कमल हटवाल का धूमधाम से मनाया जन्मदिन, विधायक सिसोदिया ने केक काटकर मुंह मीठा करवाया

भैसोदामण्डी: लोकप्रिय भाजपा नेता कमल हटवाल का जन्मदिन धूमधाम ने मनाया गया।इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक, जीवदया व श्रमदान करते हुवे अपना जन्मदिन सेवादिवस के रूप में मनाया। इस खास मौके पर क्षेत्रीय विधायक चन्दर सिंह सिसोदिया ने भी केक काटकर उनका मुंह मीठा करवाया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर भाजपा कार्यताओ व पदाधिकारियों ने भी उनको केक खिलाते हूवे माला पहनाकर जन्मदिन की बधाईयां दी। उसके बाद पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने उन्हें श्रीराम दुपट्टा ओढ़कर उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। सुबह से ही हटवाल धार्मिक व दान पुण्य के कार्यो में लगे रहे। प्रसिद्ध तीर्थ धाम दुधाखेडी माताजी का अशीर्वाद लिया। वही प्राचीनतम रीति रिवाजों का अनुसरण करते हुवे गौमाता को गुड़ व हरा चारा खिलाया।

पक्षियों के लिए पेड़ो पर परिंडे बांधे और गोवंश के लिए गर्मी में पानी हेतु गौपात्र लगाए। साथ ही इनकी देखरेख के लिए भी संकल्पित हुवे। सुबह से ही सोशल मीडया पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बधाई देने वालो का सिलसिला लगा रहा। बता दे कि कमल हटवाल पूर्व जनपद सदस्य व उप सरपंच रह चुके है और वर्तमान में बीजेपी से सक्रिय नेता है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post