हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सामूहिक सुंदरकांड

भवानीमंडी: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर युवा विकास समिति के तत्वाधान में श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट के मार्गदर्शन में एवं डीयू डायग्नोस्टिक के सहयोग से संस्कृत स्कूल में भवानीमंडी शहर की समस्त सुंदरकांड मंडल द्वारा एक साथ एक जगह क्रमवार सामूहिक सुंदरकांड प्रस्तुति का आयोजन संपन्न हुआ। युवा विकास समिति के प्रताप सिंह झाला ने बताया कि सामूहिक सुंदरकांड के लिए 8 सुंदरकांड मंडलों ने भाग लिया।

इसमें श्री मर्यादा पुरुषोत्तम सुंदरकांड मंडल, श्री राम सेवा संकीर्तन सुंदरकांड मंडल, सियाराम संकीर्तन सुंदरकांड मंडल, श्री रामकृष्ण संगीत संकीर्तन सुंदरकांड मंडल, श्री रामचरितमानस मंडल शिवालय, श्री राम कृपा सुंदरकांड मंडल, श्री राघव शरण सुंदरकांड मंडल, श्री राम भक्त हनुमान सुंदरकांड मंडल आदि सम्मलित हुवे। कार्यक्रम के संयोजक सुखमनी ग्रुप गगनदीप सिंह होरा, सहसंयोजक आनंद टेंट हाउस संदीप प्रजापति, सहसंयोजक खबर 24 न्यूज़ लोकेश मकवाना, श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट, युवा विकास समिति, डीयू डायग्नोस्टिक डॉक्टर कनक गुप्ता थे। युवा विकास समिति के गगनदीप सिंह होरा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान वेशभूषा में हनुमान सुंदरकांड पर नृत्य करते हुए दिखाई दिए। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, समाजसेवी भामाशाह डॉक्टर जेके अरोड़ा, डिप्टी प्रेमचंद जी, सीआई रमेश चंद मीणा, पूर्व विधायक स्नेह लता, दुर्गा शंकर ठेकेदार, डॉक्टर रेखा वर्मा, राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट के कृष्ण कुमार राठी, राजेश नाहर, बालू सिंह चौहान, हरीश योगी, द्वारकादास पोरवाल, आर टी एम के राजपुरोहित, सुनील शर्मा,  कैलाश राणावत मुकेश प्रजापति संदीप प्रजापति,समीर खान, गगनदीप सिंह होरा एवं भवानीमंडी के कई गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा का पाठ व आरती की गई। सभी को प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post