भवानीमंडी: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर युवा विकास समिति के तत्वाधान में श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट के मार्गदर्शन में एवं डीयू डायग्नोस्टिक के सहयोग से संस्कृत स्कूल में भवानीमंडी शहर की समस्त सुंदरकांड मंडल द्वारा एक साथ एक जगह क्रमवार सामूहिक सुंदरकांड प्रस्तुति का आयोजन संपन्न हुआ।
युवा विकास समिति के प्रताप सिंह झाला ने बताया कि सामूहिक सुंदरकांड के लिए 8 सुंदरकांड मंडलों ने भाग लिया। इसमें श्री मर्यादा पुरुषोत्तम सुंदरकांड मंडल, श्री राम सेवा संकीर्तन सुंदरकांड मंडल, सियाराम संकीर्तन सुंदरकांड मंडल, श्री रामकृष्ण संगीत संकीर्तन सुंदरकांड मंडल, श्री रामचरितमानस मंडल शिवालय, श्री राम कृपा सुंदरकांड मंडल, श्री राघव शरण सुंदरकांड मंडल, श्री राम भक्त हनुमान सुंदरकांड मंडल आदि सम्मलित हुवे। कार्यक्रम के संयोजक सुखमनी ग्रुप गगनदीप सिंह होरा, सहसंयोजक आनंद टेंट हाउस संदीप प्रजापति, सहसंयोजक खबर 24 न्यूज़ लोकेश मकवाना, श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट, युवा विकास समिति, डीयू डायग्नोस्टिक डॉक्टर कनक गुप्ता थे। युवा विकास समिति के गगनदीप सिंह होरा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आरती के साथ हुआ।कार्यक्रम के दौरान वेशभूषा में हनुमान सुंदरकांड पर नृत्य करते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा का पाठ व आरती की गई। सभी को प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Post a Comment