भवानीमंडी: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा भवानीमंडी में नई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चयन के लिए एक जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब में सुबह के दीवान की समाप्ति के बाद गुरुद्वारा परिसर में आई सभी साध संगत ने सर्वसम्मति से सरदार प्रीतपाल सिंह को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा भवानीमंडी के नए प्रधान ( अध्यक्ष) के रूप में नामित किया।
इस पर सभी की सर्वसहमति को देखते हुए निवर्तमान प्रधान सरदार गुरमुख सिंह ने प्रीतपाल सिंह का नाम नए प्रधान के लिए घोषित कर दिया। प्रीतपाल सिंह विगत 6 साल तक व्यापार महासंघ भवानीमंडी के अध्यक्ष पद पर रहे हैं। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा मोर्चा के संरक्षक सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में अपने कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।

Post a Comment