विश्व पृथ्वी दिवस पर जल पात्र (परिंडे) लगाए,पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट इंडिया ने दिया संदेश

भवानीमंडी: पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट इंडिया द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भवानीमंडी उपखण्ड कार्यालय परिसर में पक्षियों के लिए मिट्टी के जल पात्र (परिंडे) लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के बढ़ते तापमान में पक्षियों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराना एवं आमजन को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे एवं पुलिस उपाधीक्षक प्रेमचंद चौधरी ने स्वयं परिंडे लगाकर इस अनुकरणीय पहल की सराहना की। उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने कहा, हमारी भारतीय संस्कृति सह-अस्तित्व को मान्यता देती है और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश देती है। 

यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम वन्यजीवों की रक्षा करें। गौरैया, कौआ जैसे पक्षी धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं, जिन्हें बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। ट्रस्ट संस्थापक फूलचंद वर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है, जिससे पक्षियों को पानी की भारी आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उपखण्ड परिसर के पेड़ों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर मिट्टी के जल पात्र लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, “पृथ्वी को बचाने के लिए हमें केवल इंसानों के लिए नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए भी मिलकर प्रयास करने होंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post