झालावाड़ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा 8 से 22 अप्रैल तक मनाये जा रहे जा रहे पोषण पखवाड़ा के तहत झालरापाटन ब्लॉक के गोवर्धन निवास गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वरलाल मीणा ने पोषण पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश को बताते हुवे महिला एवं बच्चों को संतुलित पोषाहार खाने अपील की। इस अवसर पर विभाग के पंजीकृत दल सुभाष कला संगम कोटा के कलाकारो द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड 23 झालरापाटन में नुक्कड़ नाटक कर महिलाओं और बच्चों के पोषण व महिलाओं को स्तनपान कराने से फायदे और नहीं कराने पर संतान खो देने तक मार्मिक अभिनय के माध्यम से आम जनता को मनोरंजन पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक भगवती यादव, पोषण कॉर्डिनेटर रवि मोदी ,चंदा रानी मीणा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता राठौर उपस्थित रही।
Post a Comment