डग में सरेआम गोली मारकर हत्या ,हत्याकांड के बाद आगजनी व तनाव ,आतंकवाद का पुतला फूंका, दिखा जनाक्रोश

चौमहला:पहलगाव में आतंकी हमले में मारे गए हिन्दू पर्यटकों और उसके बाद डग कस्बे में एक हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद डग कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पत्थरबाजी की गई। वही एक मकान व कुछ दुकानों में आग लगा दी गई। भारी संख्या में रिजर्व पुलिस फोर्स बुलाया गया। पूरा ही कस्बा छावनी में तफ्दील हो गया। घटना में रायपुर एसएचओ बन्नालाल चौधरी के भी सिर में चोट लगी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बहाल की। शुक्रवार को विरोध में चौमहला, गंगधार व मल्हारगंज कस्बा पूर्णतया बंद रहे। शाम 4.30 बजे आक्रोश रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। 

जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की हत्या व डग कस्बे में शादी समारोह के दौरान फोटोग्राफर युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मुख्य चौराहे झंडा चौक से आक्रोश रैली निकाली। डग हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की गई। नगर के मुख्य झंडा चौक पर आतंकवाद का पुतला जलाया गया। आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं व्यापारी उपस्थित रहे। जनाक्रोश को देखते हुवे कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। चौमहला कस्बे में चल रहे रामनवमी मेले को स्थगित कर दिया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post