पहलगांव आतंकी हमले को लेकर श्रद्धाजंलि सभा ,सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग

चौमहला: पहलगाव में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को व्यापार संघ ने मुख्य झंडा चौक चौराहे पर श्रद्धांजलि दी। व्यापार संघ ने शोक सभा आयोजित कर, इस हमले की निंदा की। सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। अंत में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समस्त व्यापार संघ के पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post