मेघवाल समाज का 11 वां सामूहिक सम्मेलन,कुल पांच युगल जोडे परियण सूत्र में बंधे


झालरापाटन में मेघवाल विकास समिति झालावाड़ के तत्वाधान में 11वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें पांच जोडे परियण सूत्र में बंधे। समाज के आये हुए समाज बंधुओ का मेघवाल विकास समिति द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद सभी दूल्हा- दुल्हन को पांच जोड़ों का फेरे करवाए।

सभी ने एकदूजे को माला पहनाकर दाम्पत्य जीवन की कसमें खाई। समिति द्वारा सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। सम्मेलन अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, जिला अध्यक्ष भागीरथ वर्मा ने बताया कि सामूहिक सम्मेलन करने से समाज आर्थिक स्थिति से मजबूती होता है। कम खर्च होता है, जिससे समाज प्रगति की ओर विकसित होता है। पूर्व जिलाध्यक्ष बापूलाल वर्मा द्वारा सभी वर- वधु को को आशीर्वाद दिया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post