प्रतिदिन निकाल रहे 50 ट्राली-डंपर, प्रति ट्राली की अनुमानित कीमत 500 से 700 रुपये
| | अवैध मिट्टी खुदवाकर गार्डन में कर रहे भरपाई |
सड़क ठेकेदार बगैर परमिशन अवैध खनन कर रहे है। बिना नम्बर के ट्रेक्टर व डंपरों में मिट्टी भरकर निर्माणाधीन सड़को व अन्य निर्माण साइटों पर परिवहन की जा रही है। भैसोदा- भानपुरा निर्माणधीन सड़क की ठेका कम्पनी जेनको द्वारा बिना अनुमति भैसोदा तालाब से मिट्टी खोदकर सड़क निर्माण में उपयोग ली जा रही है।
यही नही जेनको के ठेकेदार व सुपरवाइजर नगर परिषद में चल रहे निर्माण कार्यो में भी मिट्ठी सप्लाई करवा रहे है। तालाब के सामने ही नगर परिषद द्वारा गार्डन व सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, उसमें भराव के लिए मिट्टी के डंपर व ट्रेक्टर सप्लाई किये जा रहे है।
| | अवैध खनन कर सीसी सड़को की साइडों में कर रहे भराव |
नाम न बताने की शर्त पर कई निजी ठेकेदारों ने बताया कि लोगो के निजी मकान व अन्य निर्माण कार्यो में भी मिट्ठी की सप्लाई ठेका कम्पनी के स्थानीय सुपरवाइजर द्वारा की जा रही है। जबकि कुछ दिन पूर्व ही पटवारी अरुण पाटीदार ने मौके पर जाकर अवैध खननकर्ता जेनको कम्पनी के खिलाफ पंचनामे की कार्यवाई की थी। पर पंचनामे में भी इतिश्री कर ली गई। मौके पर कई डंपर व पोकलेन मशीन मिलने के बाद भी उनकी जप्ती की कार्यवाई नही करना राजस्व विभाग के जिम्मेदारों पर भी कई सवालिया निशान खड़े करता है।
रोज निकाल रहे 80-100 ट्राली डंपर, मार्केट में 500 -700 रुपये प्रति ट्राली है रेट
प्राचीनतम भैसोदा तालाब से प्रतिदिन लगभग 50 ट्राली व डंपर खोद कर भरे जा रहे है। जिनको चल रहे नियत निर्माण कार्यो की साइटों पर पहुँचाया जा रहा है। मार्केट में प्रति ट्राली 500-700 रुपये दाम है। इतने बड़े स्केल पर अवैध खनन करके सरकारी ठेकदार सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुँचा रहे और खुद की भरपाई करने में लगे है। पर प्रशासन कार्यवाई करने की सोच तक नही रहा है।



Post a Comment