भैसोदामण्डी: नगर के कई वार्डो में नालियों पर लगाये गए लोहे के जाले क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण आये दिन वाहन इनमे फँस रहे और लोग चोटिल हो रहे है। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा है। पर नगर परिषद को इन पर ध्यान देने तक कि फुर्सत नही मिल रही है। जिससे आमजन में दुर्घटना का डर बना हुवा है। इस बारे में स्थानीय निवासी महेंद्र गुर्जर ने बताया कि शिकायत के लम्बे समय बाद नगर परिषद ने इनके सुधार के लिए रेती व गिट्टी आदि कच्चा मटेरियल डलवाया है। पर कई दिन गुजर गए। वह भी रोड पर फैला पड़ा है। \
जिसके कारण लोगो के फिसलने की भी समस्या बन रही है। वही स्थानीय मालव डीजे संचालक ने बताया कि बीते रोज नाली के एक जाले में उसकी डीजे की गाड़ी फंस गई। बड़ी मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला गया। लोग परेशान हो रहे है। नगर परिषद लोगो की छोटी- छोटी समस्याओं को भी दुरुस्त नही करवा पा रही है।
Post a Comment