झालावाड़: महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मिशन पोषण 2.0 के उद्देश्य ‘‘सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन एवं संचार और सामुदायिक लामबंदी रणनीतियों के माध्यम से पोषण परिणामों को बढ़ाने’’ की श्रृंखला में सातवां पोषण पखवाड़ा 8 से 22 अप्रैल 2025 तक मनाया जायेगा।
इसके तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय से अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सत्यानारायण नावरिया द्वारा विभागीय महिलाओं की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा रंगोली के माध्यम से तथा रैली में हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए पोषण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अहमद हसन कुरैशी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रूखसाना, कनिष्ठ सहायक देवराज शर्मा, जिला पोषण समन्वयक नटवरसिह सिह झाला, जिला परियोजना सहायक पोषण अभियान मुकेश कुमार, महिला पर्यवेक्षक चन्दा रानी मीणा, साधना शर्मा, भगवती यादव एवं सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment