भवानीमंडी: गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व मनाया, चौराहे पर ठंडे शरबत की छबील लगाई

सिक्खों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सरदार हरिसिंह नलवा यूथ ग्रुप की ओर से नई सब्जी मंडी चौराहे पर ठंडे शरबत की छबील लगाई। 

आने- जाने वाले राहगीरों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की। गुरु अर्जन देव जी सिक्खों के पांचवे गुरु हैं। जिन्होंने अमृतसर शहर सहित दरबार साहिब( स्वर्ण मंदिर) की स्थापना की ओर श्री आदि ग्रन्थ साहिब का प्रथम संकलन एवं संपादन किया। इन्हें सिक्ख धर्म के पहले शहीद भी माना जाता है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post