झालरापाटन: निर्भया स्क्वायड की मनचलों के खिलाफ कार्यवाही , शान्तिभंग में एक युवक को किया गिरफ्तार


जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि जिला झालावाड में स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थानों के आसपास, पार्क और सार्वजनिक स्थानो पर महिलाओ और बालिकाओ से छेडछाड व फब्तिया कसने वाले मनचलो को सबक सिखाने व उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु शहर झालावाड व झालरापाटन में निर्भया स्क्वायड संचालित कर स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मीयो द्वारा निगरानी रखी जाकर मनचलो के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया हुआ है। 

निर्भया स्क्वायड द्वारा झालरापाटन में हर्बल गार्डन झालरापाटन से एक मनचले युवक मिथुन पुत्र सुरेश जाति बसेडा उम्र 20 साल को आने जाने वाली राह चलती लडकियों को देखकर फब्तिया कसते हुए डिटेन किया गया। निर्भया स्क्वायड की सूचना पर झालरापाटन पुलिस द्वारा शान्ति भंग में गिरफ्तार किया गया। जिसको न्यायालय में पेश किया जायेगा। निर्भया स्क्वायड स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मीयो द्वारा मनचले युवको पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post