कांग्रेस मण्डल की बैठक हुई संपन्न,आतंकी हमले में मारे लोगों को दी श्रद्धांजलि

असनावर कांग्रेस मण्डल की बैठक जूनाखेड़ा के समीप मोड़ी की झर में आयोजित की गई। बैठक मनोहरथाना विधायक प्रत्याशी नेमीचंद मीणा की मौजूदगी में हुई। मुख्य अतिथि संगठन प्रभारी दिनेश शर्मा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन बालकिशन यादव, बूंदी जनपद देव किशन मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष फूल सिंह गुर्जर रहे। अध्यक्षता असनावर मण्डल अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार ने की। 

वहीं संचालन जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड अब्दुल नईम पठान ने किया। इस दौरान मीटिंग संचालन से पहले जम्मू कश्मीर के पहलगांम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दो मिनट का मोन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद मीटिंग में आये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेमीचंद मीणा ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post