संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ,संविधान बचाओ महारैली की तैयारी

भवानीमंडी:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत एवं आगामी 28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ महा रैली की तैयारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी द्वारा ब्लॉक की सभी मंडल पिपलिया, सुलिया, गुराडियामाना, मिश्रौली, पगारिया कार्यकारिणी की मीटिंग प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं डग विधानसभा प्रभारी चतर सिंह बासड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंडल मीटिंग की शुरुआत पिपलिया मंडल से बालाजी की पूजा अर्चना कर हुई। डग विधानसभा प्रभारी चतर सिंह बासड़ा  ने बताया कि कांग्रेस संगठन वर्ष 2025 में पूरे राजस्थान में जिला,ब्लाक, मंडल,  पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। 

उसी के तहत विधानसभा के भवानीमंडी ब्लॉक में सभी मंडलों में मीटिंग ली जा रही है। ताकि कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क किया जा सके। साथ ही उन्होंने आगामी 28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ महारैली के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर पहुंचने का आह्वान किया। इस रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। ब्लॉक  सेवादल अध्यक्ष आनंद काला ने बताया कि सभी मंडल की मीटिंग में   पार्टी के सभी पदाधिकारी ने कांग्रेस संगठन किस प्रकार से पंचायत स्तर, बूथ स्तर तक मजबूत हो उसको लेकर अपने-अपने सुझाव प्रभारी को दिए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post