माननीय है तो मुमकिन है..! प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाई रील

मन्दसौर जिले में भाजपा से पूर्व मंत्री व सुवासरा विधानसभा के विधायक हरदीपसिंह डंग का एक ऐसी जगह का वीडियो सामने आया है, जहाँ वीडियो बनाना ही पूर्ण प्रतिबंधित है। बता दे कि एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित बांध से बनने वाली गांधीसागर जल विद्युत गृह का वीडियो बनाया गया,जों नियमविरुद्ध है।

टरबाइन के अंदर वीडियो नही बना सकते। अधिकारियों की माने तो यह पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। पर माननीय विधायक है, पूर्व मंत्री भी रहे है। शायद नियम कायदे भूलने में चूक हो गई होगी। आखिर विधायक हरदीपसिंह डंग ने गांधीसागर विद्युत संयंत्र का निरक्षण के वीडियो की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। जो बांध की सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक है। अधिकारियों का कहना है कि अंदर वीडियो फोटो बनाना सख्त मना है, पर माननीय नेता जी को परमिशन किसने दी, वो तो जिम्मेदार अधिकारी ही जाने।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post