पीजी कालेज छात्रो के साथ चाकूबाजी प्रकरण, पुलिस ने पार्किंग ठेकेदार को किया गिरफ्तार

झालावाड़: पी.जी. कालेज झालावाड में वाहन पार्किंग के विवाद को लेकर पार्किंग में काम करने वाले नाबालिक बालको द्वारा परीक्षा देने आये छात्रों के साथ चाकू से मारपीट कर घायल कर दिया था। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा छात्र की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर बीते कल मारपीट करने वाले 2 नाबालिक बालको को डिटेन कर न्यायालय में पेश किया गया। पी.जी. कालेज में वाहन पार्किंग में नाबालिक बालको से काम करवाने के जुर्म में वाहन पार्किंग संचालक हनी निगम को भी गिरफ्तार किया गया है।


 घटना के सम्बन्ध में अन्य पहलुओ पर अनुसधांन किया जा रहा है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post