विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, परिंडें बांधकर की शुरुआत


झालावाड़|: जिला पर्यावरण समिति एवं वन विभाग के तत्वाधान में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर प्रजिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़  द्वारा पक्षियों को पीने के पानी की व्यवस्था हेतु परिंडें बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पूर्व संजू कुमार शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी असनावर द्वारा पौधा देकर जिला कलेक्टर का स्वागत किया। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम "Our power, Our planet"है। 

बताया कि इस हेतु जिले की विभिन्न रेंजों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रेली, ड्राइंग कंपटीशन, वृक्षारोपण एवं विचार गोष्ठी, परिंडे बांधना जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा अपनी अर्थ को स्वस्थ्य एवं अपनी ताकत बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सहित जितेंद्र सिंह वनपाल सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post