झालावाड़ में राजस्थान वन विभाग एवं फ्रांस सरकार (ए.एफ.डी.) के सहयोग से संचालित राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना (आर.एफ.बी.डी.पी.) के अंतर्गत झालावाड़ जिले में वन विभाग के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें क्षेत्रीय वन कर्मी - रेंजर, फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड एवं ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबन्धन समिति के सदस्य शामिल थे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य इन समितियों के माध्यम से वनों के संरक्षण एवं विकास, ग्राम स्तरीय माइक्रो प्लानिंग एवं स्वयं सहायता समूहों (एस.एच.जी.) के माध्यम से आजीविका संवर्धन गतिविधियों के विकास पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री सागर पंवार, उप वन संरक्षक के मार्गदर्शन में किया गया।
जिसके तहत सुरेन्द्र कुमार शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी बकानी एवं संजू कुमार शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी असनावर ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षणों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। फील्ड स्टाफ और ग्राम स्तरीय समितियों के सदस्यों का क्षमता विकास होता रहे। इस परियोजना के विषय विशेषज्ञ धर्मेन्द्र गौतम एवं हेमंत दीक्षित ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आर. एफ. बी. डी.पी. परियोजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर गठित की गई समितियों की वन प्रबंधन में भूमिका व सूक्ष्म ग्राम नियोजन निर्माण की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह गठन, प्रबंधन व समूहों के माध्यम से परियोजना के अंतर्गत आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई।
Post a Comment