जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, रोगीयों के प्रति संवेदनशील रहें- कलेक्टर

झालावाड़: नवाचार के रुप में जिला कलेक्टर सभी जिला स्तरीय कार्यालयों में साप्ताहिक बैठक का आयोजन कर रहे है ताकि आपसी समन्वय बनेें। कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन स्वास्थ्य भवन कान्फ्रेन्स हॉल में किया गया। नवाचार के रुप में सभी विभागों में आपसी समन्वय बढाने के उद्देश्य से हर सप्ताह आयोजित होने वाली मन्डे मिटिंग का आयोजन हर सप्ताह रोटेशन के अनुसार अलग- अलग विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय में आयोजित की जा रही है, जिसके अन्तर्गत मंगलवार को स्वास्थ्य भवन के कान्फ्रेन्स हॉल में मन्डे मिटिंग व जिला स्वास्थ्य समिति की बैटक का आयोजन किया गया। 

बैठक में सर्व प्रथम जिला कलक्टर को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सिविल सेवा दिवस 2025 पर राजस्थान सम्पर्क पुरस्कार से सम्मानित करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व जिले के सभी चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया। जिला कलक्टर द्वारा बैटक में चिकित्सा विभाग की फ्लेगशीप योजना के साथ ही विशेषकर केपीआई व एनसीडी स्क्रीनिंग पर अतिरिक्त प्रयास कर राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग सर्वश्रेष्ठ पायदान पर लाने का आहवान किया। ताकि जिले के आमजन के स्वास्थ्य स्तर में बढोत्तरी के साथ ही रैंकिंग में भी झालावाड़ जिला प्रदेश में सबसे आगे रहे। उन्होनें बताया कि झालावाड़ जिला राज्य मुख्यालय से दूर होने के बावजूद भी हेल्थ इन्फॉस्ट्रक्चर में राज्य के 30- 35 जिलो से बहुत आगे है। हम राज्य के अन्य जिलो की अपेक्षा न केवल राजस्थान व बल्कि मध्यप्रदेश के भी आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने में आगे बढ रहे है। केवल हमें गुणवत्तापूर्ण सेवाए देने के साथ ही चिकित्सा संस्थानों पर आने वाले रोगीयों व उनके परिजनो के साथ संवेदनशील रहते हुए निस्वार्थ भाव से सेवा करनी है, जिससे आमजन का चिकित्सा विभाग के प्रति भरोसा बढे़।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post