चौमहला; पंचायत समिति डग की विकास अधिकारी कंचन बोहरा ने ग्राम पंचायत चौमहला का निरीक्षण किया। कस्बे के वार्ड नंबर 13, 9 व 7 का भीषण गर्मी में पैदल घूम कर सफाई, पेयजल व बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। बिलावली रोड व वार्ड नंबर 13 में नागरिको ने लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया। भीषण गर्मी में पंखे व कूलर तक भी चल नही पा रहे है। महिलाए, बुजुर्ग, बीमार व बच्चे गर्मी से बेहाल है। कई जगह नालियो की सफाई नही होने से जाम मिली। वार्ड नंबर 9 में लगे कचरे के ढेर पर नाराजगी व्यक्त की। संजय पार्क में निरीक्षण के दौरान टीन शेड व जनसुविधाओ की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। वार्ड नंबर तेरह, शनि मंदिर क्षेत्र व वार्ड नंबर सात में कोलवी रोड पर पेयजल नही पहुँचने की समस्या पर जलदाय विभाग को तुरंत समस्या को हल करने और नियमित जलापूर्ति, पूरे दबाव से पानी देने के लिए पाबंद किया।
पंचायत भवन में सरपंच व वार्ड मेंबर की मीटिंग लेकर सफाईकर्मी की समस्या पर चर्चा की। साथ ही सफाईकर्मियों की उपस्थिति कार्य समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे लेने के निर्देश सफाई दरोगा को दिए। वही नगर में दुकानदारों द्वारा सड़क पर गंदगी उठाने के बाद कचरा फैलाने व डालने पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूलने के निर्देश पंचायत को दिए। मेले में भी अव्यवस्थाओं की शिकायत मिलने पर निरीक्षण किया। महिलाओं के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मेले में रोशनी, सुरक्षा, पेयजल, सफाई पर भी विशेष निगरानी रखने के सरपंच को निर्देश दिए।
Post a Comment