प्राचीन कुवें- बावड़ियों की सफाई करवाई, पार्षदों ने सफाई कर किया श्रमदान

भैसोदामण्डी: आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुवे भैंसोदा नगर परिषद के वार्ड नम्बर 1 व 7 में शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के परिपालन में   प्राचीन जल स्रोतों की साफ- सफाई करवाई गई। सीएमओ गिरीश शर्मा ने बताया कि नगर में बालाजी मंदिर के पास स्थित पुरानी बावड़ी एवं कुवें में से कचरा, गाद निकलवाई। आसपास के क्षेत्र की साफ- सफाई की गई। कीटनाशक का छिड़काव करवाया गया। 

पानी में ब्लिचिंग पावडर डाला गया। इस अभियान में नगर परिषद भैंसोदा के उपाध्यक्ष अर्जून शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि श्याम गुर्जर, पप्पू मीणा, राधेश्याम चन्देल, कमल पाटीदार सहित वार्डवासी, निकाय कर्मचारी, सफाई मित्र आदि ने सहभागिता निभाई।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post