25 अप्रेल को मेघवाल समाज का विवाह सम्मेलन ,आयोजिन से पूर्व एक बैठक हुई सम्पन्न


झालारापाटन में मेघवाल विकास समिति झालावाड़ ने 11वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने से पूर्व एक बैठक आयोजित की। विवाह सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

सम्मेलन के अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, जिला अध्यक्ष भागीरथ वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में 5 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। गुरुवार शाम को भगवान का विमान आगमन सम्मेलन स्थल पर होगा।सम्मेलन आयोजन के लिए बनाई गई समितियों ने कार्यभार संभाल रखा है।सभी कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए जुटे हुए हैं। सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए निगरानी रखी जाएगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सम्मेलन स्थल का जायजा लिया। विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक कालूराम मेघवाल, पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व विधायक पाना चंद मेघवाल रहेंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post