पूर्व सरपंच ने दी आत्महत्या की धमकी,भालता थाना अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

झालावाड़ जिले के भालता थाना अधिकारी पर पूर्व सरपंच को थाने में बुलाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। साथ ही उसके 11 साल के बेटे को भी चार घंटे थाने में बिठाकर धमकाने का आरोप लगाया गया। पीड़ित पूर्व सरपंच मनोहर सिंह तंवर ने एसपी ऋचा तोमर और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और पीड़ित के साथ ग्रामीण क्षेत्र से 100 से अधिक लोगों ज्ञापन देने पहुंचे। 

थानेदार की शिकायत करते हुवे जल्द थाना अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की गई। कार्यवाही नहीं होने पर पूर्व सरपंच ने आत्महत्या की धमकी भी दी। मामला भालता थाने का है, जहां पीड़ित मनोहर सिंह को ब्याज के लेन देन के मामले में थाना अधिकारी किशोर सिंह ने थाने में बुलाया कर डराया धमकाया। जब पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए झालावाड़ अस्पताल में था। पत्नी की तबियत खराब होने पर उसने उसको जबरदस्ती थाने पर बुलाया। बीमार पत्नी को छोड़ जब थाने पहुँच, तो उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित भालता थाना क्षेत्र के बांसखेडी लोडान गांव का रहने वाला है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post