भवानीमंडी: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद हेतु निर्धारित सरकारी तौल काटे पर पर किसानों को अपनी उपज बेचने में आ रही समस्याओं को लेकर कोंग्रेजनो ने एसडीएम भवानीमंडी को ज्ञापन सौंपा।
वही बताया कि खरीद केंद्र पर स्थान की कमी, हम्मालों एवं कर्मचारियों की कमी, उपज की तुलाई में 8 से 15 दिनों तक का समय लगना, कई बार केंद्र पर बारदान नहीं होने से किसान परेशान होकर अपनी उपज मंडी में बेचने को मजबूर हो रहे हैं। कई किसानों को पंजीयन कराने के भी एक से डेढ माह तक तुलाई के लिए सूचना जारी नहीं हो रही है। ऐसे में पैसों की आवश्यकता के चलते छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक नुकसान उठाकर अपनी उपज को बाजार में या मंडी में कम मूल्य पर बेचना पड़ रहा है।
Post a Comment