जयपुर के 2 कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। इनमें एक जयपुर मेट्रो कोर्ट व एक फैमिली कोर्ट है। धमकी भरे ई-मेल के बाद हड़कंप मच गया है। मेल में आज दोपहर 2 बजे तक धमाके करने की जानकारी है।
इसके बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया है। मौके पर पहुंचे बम और डॉग स्क्वॉयड ने तलाशी शुरू की। जयपुर मेट्रो कोर्ट में करीब एक घंटे तक सर्च करने के बाद परिसर को सेफ बताया है। वहीं, फैमिली कोर्ट ज्योति नगर में सर्च जारी है।
लगातार मिले रहे धमकी वाले ई-मेल
जयपुर मेट्रो कोर्ट (प्रथम) के जज पवन कुमार ने पुलिस कमिश्नर को धमकी भरे ई-मेल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमकी वाला ई-मेल 29 मई को सुबह 4.49 बजे मिला।
लेकिन कोर्ट बंद होने के कारण 30 मई को सुबह करीब 8.15 बजे ई-मेल प्राप्त हुआ। इससे पहले भी जयपुर में एसएमएस स्टेडियम और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल आए थे।
बाद में जब जांच हुई तो ये अफवाह निकली थी। 16 दिन पहले भी 24 घंटे में एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की दो बार धमकी मिल चुकी है।
Post a Comment