रामगंजमंडी के वार्ड नंबर 27 में उपचुनाव, भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव ने किया नामांकन दाखिल

नगर पालिका के वार्ड नंबर 27 में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा से सुनील यादव ने नामांकन पत्र भरा। भाजपा संभाग प्रभारी इंद्रजीत सिंह झाला, भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेश काला और नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने सुनील यादव को दोपहर 12:30 बजे मंशापूर्ण बालाजी खैराबाद बस स्टैंड पर एकत्रित होकर स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जुलूस के रूप में उप जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, वरिष्ठ नेता नितिन शर्मा, बाबूलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र कला, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गौतम, पार्षद बच्चन सलूजा, महेंद्र सामरिया, गोपाल गर्ग, पूर्व उपाध्यक्ष ओम गुर्जर, बाबूलाल मेघवाल, भाजपा नेता नितिन शर्मा सतीश गौतम, पंकज पारेता, लोकेश आचोलिया, महेश नामदेव, पप्पू मराठा, संदीप चंद्रावत, उमेश महेश्वरी, राजकुमार धाकड़, चंदू चश्मा वाले, शंभू सिंह शक्तावत, संजय धाकड़, रवि सांवरिया, धीरज पोरवाल, रामेश्वर अहीर, विशाल जैन, पिंटू यादव, बबलू सामरिया, बंटी सेन, रामराज गुर्जर, सोढ़ी सलूजा, सतीश गहलोत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post